आजमगढ़। कहते है कि महिला चाहे तो किसी की जिन्दगी को सवांर दे और चाहे तो बदतर कर दे। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के अनुसार आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में कल रात 30 वर्षीय हैदर की उसकी पत्नी 27 वर्षीय तमन्ना ने अपने प्रेमी अबू लैश के साथ मिलकर गला दबा कर हत्या कर दी।मृतक के पिता अफसर ने स्थानीय थाने में प्रेमी और पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया और की प्रेमी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •