विदेश से ही सीएम में दिया राज्य में उद्योगपतियों को निवेश का न्योता

कोलकाता। राजनीति की दुनियां में राज्य की सुख्यमंत्री ममता बनर्जी ट्वीटर पर सक्रिय रहती हैं। आज विश्व शांति दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर पूरी दुनिया में शांति के लिए मानवाधिकारों की रक्षा को बेहद जरूरी बताया।यह साल मानवाधिकार संरक्षण का 70वें वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, ”आज विश्व शांति दिवस है। वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार रक्षा की आपसी सहमति के रूप में 70वां साल भी है। मानव अधिकारों का सम्मान और उसकी रक्षा होनी चाहिए। पूरी दुनिया में सबको शांति और सम्मान से जीने का अधिकार है और सबको मिलकर इसका सम्मान करना होगा, तभी विश्व में शांति बनी रहेगी। अल्जाइमर से मुक्ति के लिए जागरुकता जरूरी इसके साथ ही ममता बनर्जी ने ट्वीट कर अल्जाइमर से मुक्ति के लिए जागरूक होने को कहा। दरअसल, 21 सितम्बर को पूरी दुनिया में अल्जाइमर जागरुकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज विश्व अल्जाइमर दिवस है। लोगों को चाहिए कि इस बीमारी के प्रति सजग और जागरूक रहें। सरकारी तौर पर भी इसके प्रति समय-समय पर जागरुकता फैलाई जाय। इधर बता दे कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने 12 दिनों के दौरे पर यूरोप गई हैं। वहां जर्मनी और इटली में उद्योगपतियों के साथ उनकी विशेष बैठकें चल रही हैं जिसमें पश्चिम बंगाल में निवेश को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जर्मनी दौरे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर कई अहम चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री के साथ विदेश दौरे पर पहुंचे राज्य सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज़ादी की जंग के समय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी और जापान में विशेष तौर पर रहे थे एवं दोनों ही देशों की सरकारों ने उनकी मदद की थी। हिटलर के दौर में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की शख्सियत ऐसी थी कि उनका बेहद सम्मान होता था। हिटलर ने नेताजी को अपनी जिंदगी के अहम दोस्तों में शुमार किया था। आज भी जर्मनी में इन दोनों की गाथाएं चर्चित हैं। मौका जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति का था तो इस पर व्यापक पैमाने पर चर्चा भी हुई। उद्योगपतियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम का भी उल्लेख किया और उन परिस्थितियों का भी जिक्र किया जो दोनों ही देशों की आजादी की लड़ाई में सहभागिता को दर्शाती हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि जर्मनी और पश्चिम बंगाल औपनिवेशिक काल से एक दूसरे के सहयोगी रहे हैं। ऐसे में उन्होंने वहां के उद्योगपतियों से विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल में आकर उद्योग लगाने का आमंत्रण दिया है।‌ जर्मनी के उद्योगपतियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि सैकड़ों सालों से जर्मनी और बंगाल के संबंध में प्रगाढ़ रहे हैं। अब एक बार फिर रिश्ता को और अधिक मजबूती देने की जरूरत है। आप बंगाल आइए, निवेश करिए और राज्य सरकार आपकी हर तरह से मदद करेगी।बहरहाल देखना ही कि सीएम के इस आमंत्रण पर उद्योग जगत में क्या असर पड़ता है।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •