नकुल कुमार मंडल
कोलकाता। भले ही आज दोपहर की बारिश ने थोड़ा डरा दिया, लेकिन महामगर कोलकाता सहित राज्य भर में दुर्गोत्सव का रंग जम गया है।आज राज्य की सीएम ममता बनर्जी को कुछ खास अंदाज में देखा गया। जी हां, दीदी ने आज ढांक बजाया तो दादा यानी अरुप विश्वास ने कांसे के घंटे पर हाथ आजमाया, तो  फिर क्या था। दीदी व दादा ने मिलकर उत्सव के मिजाज को और रंगीन कर दिया। दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर के सुरुचि संघ के दुर्गा पूजा आयोजन का उद्धघाटन आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया और उन्होंने उक्त अवसर पर ढांक बजाया। सुरुचि संघ पूजा को राज्य के मंत्री अरूप विश्वास के पूजा को तौर पर जाना जाता है। बता दे कि, हर साल की तरह इस साल भी सीएम ममता बनर्जी ने तमाम पूजाओं का उद्धघाटन किया। उन्हें और भी कई पूजा कमेटियों के आयोजन का उद्धघाटन करना है। यानी आमतौर पर सीएम ने तमाम पूजा मंडपों का उद्धघाटन कैंची से फीटा काटकर किया लेकिन, आज मुख्यमंत्री ने सुरुचि संघ की पूजा में आकर उक्त ‘रिवाज’ को तोड़ा। उन्होंने सीधे ढांक की छड़ी उठाई और उल्लास में ढांक बजाकर उक्त पूजा का उद्धघाटन किया तो पूजा आयोजक अरुप विश्वास ने भी कांसे के घंटे पर हाथ आजमाया। बहराल जो भी हो सीएम ममता लंबे समय से सुरुचि संघ पूजा का उद्धघाटन करती आ रही हैं। उन्होंने इस पूजा का थीम सॉन्ग भी गाया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •