दिल्ली व कोलकाता पुलिस ने संयुक्त अभियान में दबोचा

कोलकाता। महानगर कोलकाता से दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कारण दो सप्ताह पहले राजधानी दिल्ली के लुटियन इलाके के म्यूजियम से मुगलकालीन शॉल लेकर दो चोर फरार हो गये थें। इन्हें बुधवार को कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया। ये चोर दिल्ली के भैरो मार्ग स्थित नेशनल हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम म्यूजियम से 16 कश्मीरी शॉल लेकर फरार हो गए थे। दिल्ली पुलिस और कोलकाता पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान बिनय परमार और बिनय हरगोरिया के तौर पर की गई है। दोनों को अलीपुर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि दोनों ने चोरी की अंजाम देने के बाद अपने मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर दिया था। मुख्य आरोपी परमार को पार्क स्ट्रीट में पकड़ा गया और फिर टॉलीगंज पुलिस थाने में लाया मगया। इसके बाद उसके दूसरे साथी हरगोरिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया, ‘आरोपी अक्सर म्यूजियम में जाते थे और शॉल की ऐतिहासिक महत्ता की जानकारी लेते थे। परमार चोरी के दिन भी म्यूजियम में गया था, लेकिन सीसीटीवी में वह बाहर निकलते नहीं नजर आया। ऐसा लगा कि वह अंदर ही था और पिछले दरवाजे से रात में निकला। उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और वह फिर कोलकाता में ही ऑन हुआ।’ म्यूजियम प्राधिकरण ने बताया कि दोनों आरोपी खुद को शॉल के इतिहास पर रिसर्च कर रहे स्कॉलर बताते थे। पुलिस के अनुसार दोनों पहले भी म्यूजियम की रेकी कर चुके थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने शॉल पर लगे लैमिनेशन को हटाने के लिए ब्लेड का इस्तेमाल करते थे। म्यूजियम, रविवार और सोमवार को बंद होने के बाद मंगलवार को खुला, जिसके बाद ही चोरी का पता चल सका था।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •