कोलकाता। आमतौर पर चिकित्सा के क्षेत्र में महानगर कोलकाता को देश के कई जगहों से पिछड़ा माना जाता रहा है। लेकिन अब स्थिती में बदलाव आ रहा है। देश का पहला सरकारी स्टेम सेल बैंक खोला महानगर कोलकाता में स्थापित किया गया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित यह देश में प्रथम सरकारी स्टेम सेल संरक्षण केंद्र बन गया है इसकी औपचारिक शुरुआत शुक्रवार से हो गई। इस दिन जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नवजात शिशुओं की स्टेम सेल को स्कूल आफ ट्रॉपिकल मेडिसिन बैंक में संग्रहित किया जा सकता है। संरक्षित स्टेम कोशिकाओं को बच्चे के इलाज के लिए भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल तब किया जा सकता है जब बच्चा जटिल रोगों के बाद साधारण इलाज से ठीक नहीं सकता है हो। इसका इस्तेमाल जन्मजात और आनुवांशिक समस्याओं के मामले में वयस्क होने पर भी किया जा सकता है। बहरहाल जो भी हो लेकिन उक्त कार्य से लोगों को सुविधा तो होगी ही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •