कोेलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नेताजी इंडोर स्टेडियम में 11 हजार बेरोजगारों को नियुक्ति  पत्र सौंपे। इस परियोजना में युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उपरोक्त नियुक्ति पत्र उन लोगों को सौंपे गये हैं जिन्होंने राज्य सरकार की ‘उत्कर्ष बांग्ला’ योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसी क्रम में आज संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने बताया कि 19 सितंबर को विधानसभा में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के अत्यधिक इस्तेमाल के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जा रहा है।सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल केंद्र सरकार राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल में देखा जा रहा है कि चुनाव आयोग का विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ-साथ विपक्षी सरकारों के खिलाफ भी वे इस्तामाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर वे जहां विपक्षी सरकार है उसे भी गिराने की कोशिश की जा रही है। बंगाल सरकार इसके खिलाफ पहली विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाने जा रही है। इधर तृणमूल विधायक दल के एक अहम सदस्य ने कहा कि उक्त बैठक में निंदा प्रस्ताव के दिन सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी। भाजपा विधायक दल के चीफ व्हीप मनोज तिग्गा ने कहा कि 13 सितंबर हमारा(राज्य सचिवालय मार्च) नवान्न अभियान है। उसके बाद ही संसदीय दल की ओर से बैठक होगी और यह तय होगा कि उस चर्चा में भाग लेना है या नहीं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •