जयदीप यादव
कोलकाता। बड़ाबाजार यंग बॉयज क्लब दुर्गापूजा कमेटी एक बार फिर दुर्गा पूजा पर दर्शनार्थियों की भीड़ को खिंचने के लिये “मयूरपंखी नौका” को मंडप का थीम बनाया है। पूजा कमेटी की ओर से दावा किया गया कि, हमलोग प्रासंगिक व सामाजिक मुद्दों को अपने पूजा मंडप का थीम बनाते हैं। इस वर्ष भी यहां “मयूरपंखी नौका” थीम पर पूजा मंडप का निर्माण किया जा रहा है।सेंट्रल कोलकाता के तारा चंद दत्ता स्ट्रीट के पास स्थित पूजा कमेटी का मंडप 40 फीट ऊंचा होगा। कमेटी के मुख्य आयोजक राकेश सिंह ने बताया कि, इस साल यंग बॉयज क्लब दुर्गापूजा मंडप को होगला पत्ते, पाटकाटी, सूखे मेवे व अन्य सामानों के इस्तेमाल से मयूरपंखी नौका का आकार दिया जा रहा है। यंग बॉयज़ क्लब के अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया, मंडप में हस्तशिल्प कला की कई अनोखी और विलुप्त होती कला की झलक देखने को मिलेंगी। मंडप के भीतर दर्शकों को नवदुर्गा के कई मनमोहक अवशेष भी देखने को मिलेंगे। विक्रांत सिंह ने दावा कि हमलोगों ने अपनी पिछली पूजाओं में कई प्रमुख पेशेवर कलाकारों के साथ-साथ ग्रामीण कलाकारों को भी शामिल किया है। जिसके बाद हमने देखा है कि ग्रामीण कलाकारों और कारीगरों में जमीन पर प्रदर्शन करने की असाधारण क्षमता हैं। बता दें कि इस पूजा की शुरुआत 1970 में हुई थी. मेदिनीपुर के कलाकार देव शंकर महेश मंडप का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि यूनेस्को ने कोलकाता के दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। इस कारण पूजा आयोजकों में इस साल पूजा को लेकर विशेष उत्साह है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •