हुगली/कोलकाता। प्रदेश भाजपा के नवान्न अभियान को हावड़ा पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।ऐसे में माना जा रहा है कि, नवान्न अभियान को लेकर बीजेपी समर्थकों व पुलिस के बीच तनातनी तय है। इधर नवान्न अभियान के कई घंटे पूर्व भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू पर जानलेवा हमले की घटना घटी है। उक्त मामले में हुगली जिले के डानकुनी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी ने दावा करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें एक तरह से जान से मारने की कोशिश की गई है। अर्नब चटर्जी के अनुसार रविवार की रात वह नवान्न अभियान के समर्थन में कई सभाओं को अंजाम देकर लौट रहें थे कि डानकुनी के चाकुंडा मोड़ पर तृणमूल के कम से कम 30 लोगों ने घेर लिया व डंडा, रड से हमले कर दिया। उक्त घटना में उनके चेहरे पर भी काफी चोट लगी है। उक्त घटना के बाद अर्नब चटर्जी ने कहा कि, इस तरह से हमला कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •