शिवसेना ने की चुनाव आयोग से निलांजन राय की शिकायत
लगाया नामांकन पत्र में अपराधिक मामलों को छुपाने का आरोप

जाकिर अली
कोलकाता।शिवसेना ने डायण्ड हार्बर लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार निलांजन राय के खिलाफ आज राज्य के मुख्य चुानाव आयोग से लिखित शिकायत की है।डायण्ड हार्बर लोकसभा चुनाव लड़ रहे शिवसेना उम्मीदवार संतोष कुमार ने आज चुनाव आयोग से शिकायत के बाद मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए आरोप लगाते बताया कि निलांजन राय ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा , राय ने अपने चुनावी नामांकन पत्र में दो अपराधिक मामले केस न. 170/2015 और 662/2015 को छुपाया है। दोनों अपराधिक मामले बालुरघाट थाने में दर्ज हैं। संतोष कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त दोनों मामले संगीन है और चुनाव आयोग को राय के किलाफ कार्रवाई करते हुए उनका नामांकन खारिज कर देना चाहिए. कुमार ने कहा कि आयोग ने जांच के बाद कार्रवाई का अश्वासन दिया है। बता दे कि डायमण्ड हार्बर से मुख्यता ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी तृणमूल, निलांजन राय भाजपा, डा. फुहाद हालिम माकपा व संतोष कुमार शिवसेना के बातौर प्रार्थी चुनाव लड़ रहे है।इधर संतोष कुमार द्वारा शिकायत के बाद भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है। वहीं डायमण्ड हार्बर की चुनावी फिंजा बदली नजर आ रही है। बहरहाल सबकी निगाह चुानव आयोग के फौरी कार्रवाई पर है देखना है कि आगे क्या होता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •