कोलकाता। नोटबंदी से वैसे ही आम जनता परेशान है। अधिकांश एटीएम काउंटर खाली हो गए हैं। इसी बीच शनिवार से लगातार तीन दिन तक देश के सभी बैंक बन्द रहेंगे। इस दौरान एटीएम से भी रुपये मिलने की संभावना कम ही है। फलस्वरूप आम जनता की परेशानी और बढ़ सकती है।शनिवार को दिसम्बर महीना का दूसरा शनिवार था जिस कारण बैंक बंद था। इसके बाद रविवार तो वैसे ही बैंक बंद रहते हैं और सोमवार को ईद-उल- मिलाद की छुट्टी। यानी बैंक 13 दिसम्बर (मंगलवार) को खुलेंगे। मंगलवार को फिर से बैंकों में लोगों की लम्बी लाइन से इनकार नहीं किया जा सकता है। नोटबंदी के एक महीने बाद स्थिति भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है।पर्याप्त नोट की कमी के कारण रोज आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।वैसे बता दिया जाये कि उपजी स्थिति के कारण राजस्व घाटे के चलते केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रुप से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं परभी  बुरा असर पड़ सकता है।  इनकी गति धीमी हो सकती है, जैसे जेएनएनयूआरएम और मनरेगा. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया उनके पास बहुत ही कम संसाधन रह गए हैं.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •