महिलाओं में खौंफ का सबसे ज्यादा असर

लोग घरों के सामने टांग रहें हैं निंबू व नीम की पत्तियां

जगदीश यादव

कोलकाता। balktwa1दिल्ली,राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाद अब पं. बंगाल में भी कथित बाल कटवा का लोगों में एक अजीब सा खौफ दिखने लगा है। अफवाहों का बाजार गरम है कि रात में सोती महिलाओं के बाल काट ले जाने की घटनाएं घट रही है। लोगों का कहना है कि ऐसा तंत्र-मंत्र करने के लिए किया जा रहा है।इस राज्य में भी कई जगहों पर महिलाओं व बच्चियों के कोई बाल काटे जाने की अफवाहें सामने आ रही है। लेकिन सामचार पत्र द्वारा जांच करने पर इस तरह का कोई भी एक ऐसा मामला शहरी इलाकों में नजर नहीं आया। लेकिन बाल कटवा का दहशत अब जवान हो रहा है। ऐसे में लोग डर के कारण अपने घरों के सामने जहां नीम की पत्तियां व निंबू टांग रहें है व हल्दी से पंजे का निशान बना रहें हैं। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आधी रात को कोई आ रहा है और महिलाओं के सिर के बाल काटकर ले जा रहा है।

वैसे मामले की हकिकत के लिये जब हमने जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हाथ में डंडा लेकर पुरुषों के साथ महिलाएं भी पहरा दे रही हैं। यहां बाल काटने की घटना से ऐसी दहशत की लोग रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं।  गुरुग्राम की देवीलाल कॉलोनी के लोगों के मुताबिक पिछले दो दिनों में चोटी काटने की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। इन दावों की वजह से यहां की महिलाओं में खौफ है और इस डर में इलाके लोग देर-देर रात तक पहरा दे रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में मथुरा के नगला शीशराम गांव में लोगों की घर की चौखट पर प्याज लटकी दिखाई दी।  यहां प्रेमवती नाम की एक बुजुर्ग महिला की भी चोटी काट ली गई। परिवार का दावा है कि प्रेमवती सो रही थीं, तभी एक साए ने आकर उनके बाल काटे। मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल फोन, सोशल मीडिया के कारण वैसे महानगर कोलकाता जैसे जगह पर भी महिलाओं की चोटी काटे जाने की अफवाहों को लेकर लोग दहशत में है। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे चुड़ैल का साया बता रहे हैं तो कुछ लोग महज इसे अफवाह मान रहे हैं।मामले पर बात करने पर ‘भारतीय विज्ञान व युक्तिवादी समिति’ के संयुक्त सचिव एस. शर्मा ने कहा कि मामला ही बकवास है। लोगों में अफवाह फैलाया जा रहा है।यह एक अफवाह मात्र किसी ने शरारत या स्वार्थ के कारण साजिश को अंजाम दिया है।वहीं फिल्म निर्देशक व मनो चिकित्सक डा. सुदीप रंजन सरकार ने कहा कि आज के इस दौर में भी इस तरह की अफवाहों पर लोग जा रहें है यह हास्याप्रद है। कोई इस अंधविश्वास से नहीं डरे। अक्सर समस समय पर इस तरह की अफवाहें फैलाई जाती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •