कहा तृणमूल की आपसी खींचतान का नतीजा है हावड़ा से बाली का अलग होना

कोलकाता। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज श्रमिक संगठन भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) द्वारा विजया व दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व सांसद अर्जुन सिंह ने मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब में कहा कि हावड़ा से बाली को पालिका के तौर पर अलग करने के पीछे तृणमूल के बीच में चल रहें खींचतान सामने आ रहा है। बाली को अलग राजनीतिक कारणों से किया गया। उन्होंने इस दौरान ममता सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की विफलता सामने आ रही है और जल्द ही इसके परिणाम सामने आएगें। वहीं बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी ने कहा कि, राज्य में श्रमिकों की जिस तरह से अनदेखी हो रही है वह राज्य सरकार को महंगा साबित होगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी, डॉ. विश्वप्रिय राय चौधरी ने बीजेएमसी के सांगठानिक मामलों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में बीजेएमसी के प्रदेश सचिव राजकुमार मल, उपाध्यक्ष नारायण चटर्जी,बामदेव गुछैत। उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष राजू अयंगर सहित तापस कुमार घोष, फूलचंद महतो व युनियन के 18 जोन के जिला अध्यक्ष मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •