बलात्कार कर भाग रहे बदमाश को खुद के साथ आग में झोका
दुष्कर्म कर विधवा को लगाई थी आग

मालदा। राज्य में दुष्कर्म की घटनाओं में कोई कमी नहीं आरही है, बल्कि हर दिन क्रूरता की हदें पार हो रही हैं। खौफ इसलिए भी कम है क्योंकि बलात्कार को अंजाम देने वालों को सजा का डर है ही नही। लेकिन मालदा में हुई घटना में बलात्कार करने वाले को खुद ही सजा मिल गई। दरअसल, मालदा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे आग के हवाले करने वाले व्यक्ति की जलकर तब मौत हो गई। जब उक्त महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसे अपनी ओर आग की लपटों में खींच लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महिला का अब मालदा मेडिकल कॉलेज एडं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। महिला का दावा है कि आरोपी व्यक्ति अक्सर उसे परेशान करता था और वह उस समय उसके घर में घुस आया जब कोई नहीं था।वैधव्य जीवन बिता रही इस महिला ने कहा कि इस आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया और आग के हवाले कर दिया। ऐसे में महिला ने उसे कसकर पकड़ लिया। जब पड़ोसियों ने उसके घर से धुंआ उठता देखा तो वे उसके घर पहुंचे और पाया वे दोनों आग की लपटों से घिरे हुए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां आरोपी व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •