सैंकड़ो महिलाओं ने किया खामोश विरोध

कोलकाता। सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश के विरोध का मामला थम नहीं रहा है। सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश के विरोध की आग महानगर कोलकाता तक पहुंच गई है। जिसकी झलक विक्टोरिया मेमोरियल के मेन गेट के सामने दिखी। यहां विक्टोरिया मेमोरियल के मेन गेट के सामने बंगाल और केरल के सैंकड़ों हिन्दु महिलाओं व हिन्दुत्ववादी संगठन के लोगों मिल कर खामोश तौर पर विरोध प्रकट किया। उक्त लोगों ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि सबरीमाला में शर्मनाक घटना घटी है।जहां दो महिलाओ को हिजड़ा बोलकर भगवान अय्यप्पा के मंदिर के ग्रभगृह में प्रवेश करवा दिया गया जो कि मंदिर के हज़ारों साल के नियम के खिलाफ है। इस दौरान बात करते हुए सुरज सिंह ने कहा कि, कोलकाता से केरल हर जगह के हिन्दू और मंदिर हमारे है। तमाम मंदिरों के नियम व कायदे भी है और हमारी बोल चाल, खान पान अलग हो सकती है लेकिन संस्कृति एक है। हम हिन्दू है यही हमारी पहंचान है। उक्त मंदिर में नियम का उलघंन हुआ है जिसका हमलोग विरोध करते हैं। विक्टोरिया मेमोरियल के सामने लगभग 150 केरला की महिलाओं ने और पुरुषों ने हमारे विरोध में शामिल होकर समर्थन दिया।
Spread the love
  • 56
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    56
    Shares
  •  
    56
    Shares
  • 56
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •