राजस्थान को पछाड़ कर पश्चिम बंगाल पांचवें पायदान पर

कोलकाता / नईदिल्ली। पर्यटन मंत्रालय के बाजार अनुसंधान प्रभाग घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों द्वारा राज्योंं, केंद्र शासित प्रदेशों के भ्रमण पर विभिन्न् राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन विभागों की ओर से प्राप्तस आंकड़ों पर गौर करे तो पता चलता है कि सकल पर्यटकों के मामलों में फिर देश में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2015 में जहां एक ओर 4 राज्ये अपने पिछले पायदान को बरकरार रखने में सफल रहें। वहीं दूसरी ओर राजस्थांन को पछाड़ कर पश्चिम बंगाल पांचवें पायदान पर पहुंच गया।1432 दौरान वर्ष 2015 के मिलियन घरेलू पर्यटकों ने विभिन्नन राज्योंि, केंद्र शासित प्रदेशों का भ्रमण किया। जबकि वर्ष 2014 में यह संख्या 1282.8 मिलियन थी। इस तरह वर्ष 2014 के मुकाबले इसमें 11.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

वर्ष 2015 के दौरान घरेलू पर्यटकों के आगमन के मिलियन के लिहाज से देखें तो शीर्ष 10 राज्यों का आकंड़ा कुछ इस तरह का रहा। तमिलनाडु 333.5, 204.9 उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश 121.6, 119.9 कर्नाटक, महाराष्ट्र 103.4, तेलंगाना 94.5, मध्य प्रदेश 78, पश्चिम बंगाल 70.2, 36.3 गुजरात और राजस्थान 35.2। वर्ष 2015 के दौरान कुल घरेलू पर्यटकों के आगमन में शीर्ष 10 राज्योंट का योगदान लगभग 83.62 प्रतिशत रहा।जबकि इसी वर्ष में घरेलू पर्यटकों के आगमन के लिहाज से तमिलनाडु और उत्त र प्रदेश क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय पायदान को बरकरार रखने में सफल रहे। कर्नाटक एवं महाराष्ट्रफ को पीछे छोड़कर आंध्र प्रदेश तीसरे पायदान पर पहुंच गया। कर्नाटक एवं महाराष्ट्रप क्रमश: चौथे व पांचवें पायदान पर रहे।

तेलंगाना, मध्या प्रदेश और पश्चिम बंगाल पहले की ही तरह क्रमश: छठे, सातवें और आठवें पायदान पर विराजमान रहे। गुजरात अपने प्रदर्शन में काफी सुधार दर्शाते हुए राजस्था न को पछाड़ कर नौवें पायदान पर पहुंच गया। राजस्थानन फिसल कर 10 वें पायदान पर आ गया और इसके साथ ही सर्वाधिक भ्रमण किए जाने वाले शीर्ष 10 राज्योंव की सूची से झारखंड बाहर हो गया।राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में विदेशी पर्यटकों का भ्रमण पर नजर दें तो वर्ष 2015 के दौरान 23.3 मिलियन विदेशी पर्यटकों ने विभिन्नन राज्योंि, केंद्र शासित प्रदेशों का भ्रमण किया। जबकि वर्ष 2014 में यह संख्याय 22.3 मिलियन थी। इस तरह वर्ष 2014 के मुकाबले इसमें 4.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।वर्ष 2015 के दौरान विदेशी पर्यटकों के आगमन मिलियन के लिहाज से शीर्ष 10 राज्योंि का आकंड़ा यह रहा। तमिलनाडु 4.68, 4.41 महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में 3.1, दिल्ली 2.38, पश्चिम बंगाल 1.49, 1.48 राजस्थान, केरल 0.98, 0.92 बिहार, कर्नाटक और गोवा 0.64 0.54।वर्ष 2015 के दौरान कुल विदेशी पर्यटकों के आगमन में शीर्ष 10 राज्योंन का योगदान लगभग 88.4 प्रतिशत रहा।

वर्ष 2015 में जहां एक ओर 4 राज्यट अपने पिछले पायदान को बरकरार रखने में सफल रहे, वहीं दूसरी ओर राजस्थांन को पछाड़ कर पश्चिम बंगाल पांचवें पायदान पर पहुंच गया। राजस्था न छठे पायदान पर रहा। केरल, बिहार और कर्नाटक पहले की ही तरह क्रमश: सातवें, आठवें और नौवें पायदान पर बने रहे। गोवा एक बार फिर सर्वाधिक भ्रमण किए जाने वाले 10 राज्योंम की सूची में शामिल हो गया और इसके साथ ही हरियाणा का नाम इस सूची से बाहर हो गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •