कोलकाता। पूर्व पुलिस महानिदेशक व राज्य के सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कर पुरकायस्थ की पत्नी और सास की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गई है। शनिवार की रात निधाननगर उत्तर थाना की पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर उनकी पत्नी शर्मिष्ठा कर पुरकायस्थ (60) और सास पापिया दे (79)  का शव बरामद किया।खबर के लिखे जाने तक पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के काफी घंटे बितने के बाद भी दोनों महिलाओं की मौत कैसे हुई अभी यह साफ नहीं हो पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की आशंका पर रविवार सुबह से ही इलाके में सैनिटाइज का काम शुरु किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लम्बे समय से सुरजीत कर पुरकायस्थ की पत्नी शर्मिष्ठा कर पुरकायस्थ और उनकी मां पापिया दे साल्टलेक के सेक्टर1-ए के बीई ब्लाॅक में रहती थीं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शर्मिष्ठा कर पुरकायस्थ के एक रिश्तेदार ने बीते कल विधाननगर उत्तर थाने में फोन किया।फोन करने वाले शख्स ने बताया कि लम्बे समय से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं किन्तु शर्मिष्ठा पुरकायस्थ से कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उक्त रिश्तेदार ने पुलिस से इस मामले को देखने का निवेदन किया। जिसके बाद बीती रात करीब डेढ़ बजे विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस शर्मिष्ठा कर पुरकायस्थ के घर पहुंची थी।शर्मिष्ठा कर पुरकायस्थ के दरवाजे पर पहुंची पुलिस ने कई बार आवाज लगाई किन्तु अंदर से कोई भी आवाज नहीं आई। जिसके बाद वे दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंचे। जहां पुलिस को शर्मिष्ठा दे पुरकायस्थ और उनकी मां का शव पड़ा मिला। रात ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरजीकर अस्पताल भेजा गया। अब सवाल यह है कि दोनों मां बेटी की मौत कैसे हुई। सूत्रों की माने तो कुछ महीनों से तबीयत खराब चल रही थी। पुलिस की तरफ से अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।बहरहाल पुलिस घटना के कारण के तौर पर खुदकुशी से लेकर कोरोना से मौत की सम्भावना से इंकार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि तुरंत किसी निर्णय पर पहुंचना ठीक नहीं होगा। कहा जा रहा है कि मृतका शर्मिष्ठा कर के मुंह से फेना (झाग) निकल रहा था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •