राज्य सम्मेलन में मौजूद रहेगे आजम खान व विकास यादव भी

तृणमूल के साथ तालमेल से एलर्जी नही

कोलकाता। उत्तर प्रदेश के तख्त से बेदखल हुई समाजवादी पार्टी देश भर में जोर शोर से संगठन को मजबूत कर रही है। लेकिन बात देश भर की हो तो बंगाल भला कैसे अछूत रह सकता है। ऐसे में अब राज्य में सपा अपनी जमीन तैयार करने में जुट गई है। सपा के युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने फोन पर बताया कि बंगाल में पार्टी को नये सिरे से उर्जा प्रदान करने की शुरुआत कोलकाता के प्रसिद्ध महाजाति सदन से होगी। कारण रवींद्र नाथ टेगौर ने इस एतिहासिक आडीटोरियम का शिलान्यास करते हुए इसे हाउस आफ नेशन बताया था।  विकास यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव इसी जगह पर दो दिसंबर को पार्टी के पश्चिम बंगाल यूनिट के राज्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कहा जा रहा कि उत्तर प्रदेश से बाहर जमीन तलाशने में जुटी सपा की यह नई कवायद है। गुजरात, मध्यप्रदेश व हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उसकी निगाह पश्चिम बंगाल पर भी है। विकास यादव ने बताया कि सम्मेलन में अखिलेश यादव का मुख्य संबोधन होगा व आजम खान भी मौजूद रहेगे। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा कहते हैं कि इसके जरिए पार्टी अपने संगठन को मजबूत करेगी और आगे विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी। असल में पश्चिम बंगाल की राजनीति में सपा तृणमूल कांग्रेस के नजदीक हैं। खुद कई मौकों पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी व सपा मुखिया एक दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। प्रस्तावित मोर्चे में यह दोनों नेता पहले से ही साथ आने को तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा के लिए तृणमूल कांग्रेस कुछ सीटें छोड़ सकती है। मामले पर विकास का कहना है कि इसमे हम राज्य में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल को समर्थन करते हुए ताममेल के साथ काम करेंगे। लेकिन जहां तक निर्णय की बात है तो वह निर्णय हमारे मुखिया अखिलेश यादव का ही होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •