बेनियापुकुर से लूटा गया था साढ़े चार करोड़ रुपए का सोना 
कोतवाली पुलिस को दिखाया डकैती का सीसीटीवी फुटेज

कोलकाता। साढ़े चार करोड़ रुपए की सोना डकैती कांड में बंगाल क्राइम ब्रांच की पुलिस रांची पहुंची और कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा । स्थानीय पुलिस को बंगाल की पुलिस ने सोने की डकैती मामले में सीसीटीवी फुटेज दिखाया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजू गोपाल नंदी ने बताया कि उक्त डकैती कांड में संलिप्त अपराधी डबलू सिंह, मयंक सिंह व रामाशीष सिंह हैं, तीनों अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंदन मंडल ने बताया कि पश्चिम बंगाल क्राइम ब्रांच की टीम को संदेह है कि सोना लूटने में माहिर गिरोह का सरगना रामाशीष सिंह, डब्लू सिंह और मनोज सिंह झारखंड में शरण लिए हैं। सभी अपराधी बिहार के हैं। जमशेदपुर में एक अन्य डकैती मामले में वहां की पुलिस ने डबलू सिंह व मयंक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसमें शामिल तीनों अपराधी बिहार के औरंगाबाद जिले के बताए जाते हैं। रामनिवास उर्फ रामाशीष के बारे में बताया जा रहा है कि वह गिरोह का सरगना है। उसे सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से निकलने के बाद से ही वह फरार है।
दुर्गापुर में मुथुट फाइनांस कंपनी का 28 किलो सोना लूटा गया था, जिसका एक आरोपी कुछ दिन पहले रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। इसका नाम ओमप्रकाश प्रसाद बताया गया है। इस तरह की एक लूट की घटना 23 फरवरी को बेनियापुकुर में हुई थी, जिसमें साढ़े चार करोड़ रुपए का सोना लूटा गया था। यहां भी मुथुट फाइनांस कंपनी से ही लूट हुई है। सरायकेला के आदित्यपुर में तीन साल पहले मुथुट फाइनांस कंपनी का सोना लूटा गया था। कोलकाता पुलिस की टीम जमशेदपुर और आदित्यपुर में पूरे मामले की छानबीन करेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •