फिरोज आलम
कोलकाता। देश भर में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में शोक सभाओं का आयोजन से लेकर उन्हें श्रद्धांजिल देने का क्रम जारी है।कोलकाता दक्षिण शहर तलीय भाजपा द्वारा कोलकाता पोर्ट विधान सभा नेतृत्व के सहयोग से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में एक श्रधांजलि सभा का आयोजन पोर्ट अंचल के ज्ञन भास्कर स्कूल में किया गया।  यहां उपस्थित वरीय नेताओं से लेकर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कर्मी व समर्थकों ने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विशेष तौर पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश नेता भास्कर घोष ने कालजयी वाजपेयी के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किये। पार्टी के वरीय नेता अदित्यनाथ पाण्डेय ने बताया कि साथ ही कोलकाता दक्षिण शहर तलीय भाजपा के अध्यक्ष सोमनाथ बनर्जी, शुभनारायण सिंह, वयो वृद्ध नेता राहत हुसैन, अवध किशोर गुप्ता, सुरेन्द्र राय, भवतारण पाण्डेय, कमलेश बाल्मिकी, जितेन्द्रमणि त्रिवेदी आदी ने अपनी बात कही।
Spread the love
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    8
    Shares
  •  
    8
    Shares
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •