कोलकाता/हावड़ा। दो साल तक इस राज्य के लोग दुर्गा पूजा भ्रमण से वंचित रहें हैं। लेकिन अब चुकि कोरोना का प्रकोप नाम मात्र ही रह गया गै ऐसे में माना जा रहा है दुर्गा पूजा पर भीड़ का रेला होगा। रेलवे का अनुमान है कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान बीते सालों की तुलना में भीड़ कई गुना अधिक होगी। दुर्गा पूजा  के दौरान सड़कों पर भीड़ बढ़ जाएगी। पूजा पंडालों को देखने के लिए रात भर लाइन भी लगेगी। ऐसे में रेलवे ने रात भर ट्रेन चलाने का फैसला किया ताकि लोग सकुशल घर लौट सकें। सप्तमी से लेकर नवमी तक सियालदह मंडल से हर रात 20 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। अतिरिक्त ट्रेनें सियालदह-दमदम-नैहाटी-रानाघाट, सियालदह-बनगांव, राणाघाट-बनगांव और सियालदह दक्षिण शाखा पर चलेंगी।सियालदह से राणाघाट- आखिरी ट्रेन रात 12.40 बजे रवाना होगी। राणाघाट से सियालदह- ट्रेन रात 11.45 बजे रवाना होगी। सियालदह से नैहाटी – अंतिम ट्रेन रात 11.45 बजे, 2.30 बजे। नैहाटी से सियालदह- ट्रेन रात 12.25 बजे, 2.55 बजे निकलेगी। सियालदह से बनगांव लोकल – रात 12.40 बजे। सियालदह से डानकुनी लोकल – रात 11.30 बजे। बनगांव से सियालदह – रात 11.55 बजे। डानकुनी से सियालदह – रात 12.25 बजे। राणाघाट से बनगांव और बनगांव से राणाघाट – रात 9.56 बजे, 10 बजे। सियालदह दक्षिण शाखा में बरुईपुर से 4.38 मिनट, रात 1.25 मिनट, 3.10 मिनट पर ट्रेनें खुलेंगी। बजबज से ट्रेन मिलेगी रात 12.30 बजे। सियालदह से रात 11.30 बजे बजबज के लिए ट्रेन रवाना होगी। सियालदह और बरुईपुर के बीच ट्रेनें दोपहर 3.20 बजे, रात 12.30 बजे और 2.20 बजे चलेंगी। वहीं हावड़ा से विभिन्न मंडलों में अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। बंडेल लोकल खुलेगी रात 12.45 बजे और एक बजे।बर्दवान मेन लाइन पर रात 1.51 बजे।बंदेल से ट्रेनें रात 11 बजे और रात 11:30 बजे उपलब्ध रहेंगी। हावड़ा जाने वाली ट्रेन बर्दवान से रात 11:30 बजे निकलेगी।कॉर्ड ट्रेन हावड़ा से रात 1.15 बजे रवाना होगी।बर्दवान से रात 10:30 बजे रवाना होगी। सेवड़ाफुली से तारकेश्वर के लिए ट्रेन रात 12.25 बजे रवाना होगी। हावड़ा जाने वाली ट्रेन रात 11 बजे तारकेश्वर से रवाना होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •