मालदा। राज्य में अगलगी का क्रम जारी है। सोमवार दोपहर को मालदा के रतुआ थाना क्षेत्र के भादो ग्राम पंचायत के बोलदिया पुकुर गांव में आग लगने से हड़कंप मच गया। अगलगी में पांच घर व मौजूद रखी गई फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया है। घटना की खबर मिलने पर दमकल की एक इंजन व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सूत्रों के मुताबिक अल्पसंख्यक बहुल भादो गांव की आबादी काफी है। यहां ईद के अवसर पर ग्रामीण ईद की नमाज अदा करने के बाद घर पहुंचकर खाना बना रहे थे। उसी समय ग्रामीणों ने आग की भीषण लपटे देखकर बाहर निकले। कुछ ही देर में गांव के चार मकान जलकर राख हो गए। यह देखकर ग्रामीण स्थानीय तालाब से पानी लाकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया एवं दमकल को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर चांचल से दमकल की एक इंजन मौके पर पहुंची एवं आग को नियंत्रण में लाई। आग की चपेट में आने से चार मकान जलकर राख हो गए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •