कोलकाता। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने यहां संपन्न हुई चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ की एक बैठक के दौरान कोलकाता पुलिस आयुक्त की अनुपस्थिति को लेकर राज्य सरकार से आज एक स्पष्टीकरण मांगा। चुनाव आयोग (ईसी) की पूर्ण पीठ ने 2019 के लोकसभा चुनाव को अधिक समावेशी, सुलभ और भागीदारी वाला बनाने के उद्देश्य से नागरिक समाज से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की थी। राजीव कुमार कोलकाता के पुलिस आयुक्त हैं।चुनावों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के इस्तेमाल को लेकर जारी एक जोरदार बहस को लेकर अरोड़ा ने कहा कि मतपत्र से मतदान कराने का विचार नहीं हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मतपत्र से मतदान कराने नहीं जा रहे हैं।’’मुख्य चुनाव आयुक्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत कर रहे थे।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •