गंगासागर की झलकियां

सगरद्वीप। लघु कुम्भ को रुप में कुछ दिनों के लिये तब्दील हुए गंगासागर की पावन धरती में जीवन के तमाम रंग नजर आ रहें हैं।  पेश है कि देश के धार्मिक मेले में द्वितीय स्थान रखने वाले मेले की कुछ झलकियां। मेले में उत्तर प्रदेश  के जौनपुर से 11लोगों के साथ पुण्य स्नान के लिये आई मनोरमा देवी व उनके साथियों ने कहा यहां की व्यवस्था बहुत सुंदर हैं और एक दिन दीदी देश की कामान सम्भालेगीं। उन्होंने बात करने पर कहा कि यह बंगाल है और दीदी का करिश्मा का कोई जवाब नहीं है

दावा फुस्स

सागर मेले के कवरेज के लिये देश के विभिन्न भागों से आये मीडिया कर्मियों को यहां इंटरनेट व्यवस्था के लचर होने के कारम परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मीडिया कर्मी आपस में ही बात करते रहें कि जब इंटरनंट जैसी मूलभूत व्यवस्था लचर है तो मेले पर इस वर्ष 70 करोड़ खर्च कैसे हो गये।

आंख बंद डिब्बा गायब

गंगा सागर में स्नान करने आये ऐसे लोगों की कमी नहीं रही जो सागर डुबकी लगाकर निकले थें कि उनका सामान गायब होता रहा। पुरुष हो या फिर महिला तीर्थयात्री, नंग धड़ंग अवस्था में ऐसे लोगों की स्थिति को देखकर आंख भर आना स्वाभाविक है।

हिमालय में किया तप

यहां साधु समाज की एक अलग ही दुनियां ही बसी हुई है। रात भर साधुओं को भक्तों के साथ चिलम पिते हुए देखा गया। एक छत्तीसगढ़ के साधु अपने भक्तों को समझा रहा था कि उन्होंने हिमालय में लगातार 12 साल तक  तप किया है। साधु की बात सुनकर उनके भक्त की भक्ति देखती ही बन रही थी। भक्तगण नतमस्तक हों रहें थें।

सेल्फी मैने ले ली…

सेल्फी के असर से मोक्षधाम गंगासागर भी अछूता नहीं रहा। सागर के राजा के राजा कपिल मुनि के क्षेत्र में आये लोग पुण्यार्थी हों या फिर पुलिस, एनडीआरएफ, रेडक्रास, मेडिकल टीम या फिर स्वंयसेवी संस्थाओं के लोग हर किसी को यहां सेल्फी लेते हुए देखा जा रहा है। यहां आये लोग यहां आने के अवसर को संजो कर रखना चहते थें।

पावन धरती पर राजनीति के रंग

 राजनीति के तमाम रंगो का असर भी गंगासागर की पावन धरती पर दिखा। बंगाल के बीरभूम से तीर्थ यात्रियों का एक जत्था भी यहां आया है। उक्त लोग तब आपस में एक चाय के दुकान में भिड़ते दिखें जब मेले की व्यवस्था पर इनके बीच बात छिड़ी। एक वर्ग जहां भाजपा का समर्थक था वहीं एक वर्ग तृणमूल का उक्त लोग इस बात पर बहस में जुट गये कि दीदी बोहतर है कि मोदी।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •