राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही घोषणा कर चुकी है कि लड़कियों के लिए बनाई गई योजना, कन्याश्री प्रकल्प को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। सीएम के अनुसार कन्याश्री योजना का लाभ राज्य की 27 लाख लड़कियों को मिल रहा है। इस योजना की तारीफ लंदन में विश्व कन्या सम्मेलन में भी हुई है। इसे स्कूली पाठ्यक्रम में होना चाहिए। योजना से लाभ पाने वाली लड़कियों को इसके बारे में लिखना चाहिए.। इस पर एक अध्याय होना चाहिए। ‘
इधर राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि अगले शिक्षा वर्ष से पाठ्य क्रम में अब राष्ट्रसंघ में जिस तरह से कन्यश्री योजना की तारीफ हुई व सम्मान मिला है इसका भी उल्लेख रहेगा। ज्ञात रहे कि इस योजना के तहत कक्षा आठ से 12 के बीच हर छात्रा को हर साल 750 रुपये और 18 साल का होने पर लड़की को एकमुश्त 25000 की मदद दी जाती है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कन्याश्री योजना बंगाल का गौरव है।सुश्री बनर्जी ने नीदरलैंड से लौटने के बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि कन्याश्री योजना राज्य के लिये गौरव है।उन्होंने बताया कि नीदरलैंड की राजधानी हेग में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जन सेवा पुरस्कार समारोह में उन्हें पहला पुरस्कार मिला।उन्होंने राज्य की जनता को बधाई देते हुए कहा,“ कन्याश्री योजना का राज्य का गौरव है और इसके जरिये हजारों बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान आयी है।” सुश्री बनर्जी के यहां आगमन के समय हजारों लोग हवाई अड्डे के बाहर खड़े थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •