सभी मृतक व तीन घायल मेदिनीपुर व हुगली निवासी

कोलकाता/ गिरिडीह। झारखण्ड के डुमरी थाना इलाके डुमरियाटांड के पास एनएच-2 पर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। वहीं, तीन लोग जख्मी है, जिनका इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है। भीषण हादसा मारूती और ट्रेलर के टक्कर में हुआ।

खबर लिखे जाने के दौरान डुमरी पुलिस बचाव और राहत कार्य मे लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही हादसे के पीछे वजह क्या है, इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी पश्चिम बंगाल से बिहार के गया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान डुमरियाटांड के पास एनएच-2 पर रड से भरी ट्रेलर को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गये। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। वहीं, तीन लोग घायल हो गये, जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मरने वालों में प्रीमत मन्ना, वोमिन मन्ना के नाम की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।  जख्मी लोगों में श्रीकांत मन्ना और गोपाल सामंतो शामिल है गोपाल हुगली जिले के के खानाकुल का निवासी है।बताया जा रहा है कि मेदिनीपुर व हुगली से उक्त लोग के पिण्डदान के लिये गया जा रहें थें कि गिरिडीह के डुमरी में हादसा हुआ। हादसे में गोपाल सामंतो, श्रीकांत मन्ना एवं अभिजीत गोराई जख्मी हो गए हैं। हादसे में मारे गए लोगों में श्रीकांत की पत्नी अणिमा मन्ना शामिल है। बाकी चार मृतकों के नाम का पता नहीं चल पा रहा है। घायल कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। मारुति पर 8 साल का बच्चा प्रीतम समेत 9 लोग सवार थे। प्रीतम को खरोंच तक नहीं आया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •