कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तराखंड में मंगलवार रात हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बुधवार को घटना पर दुख जताते हुए लोगों से सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने का अनुरोध किया।
ममता ने ट्विटर पर कहा, “24 तीर्थयात्रियों की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताती हूं। हमारे देश में सड़क दुर्घटना में काफी संख्या में लोगों की जान जाती है। सुरक्षित गाड़ी चलाएं, जीवन बचाएं।”
मध्य प्रदेश में इंदौर के तीर्थयात्रियों से भरी बस मंगलवार देर शाम उत्तराखंड में गंगोत्री तीर्थस्थल से लौटते समय नालुपानी के पास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 24 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •