मुर्शिदाबाद। सड़क हादसों क्रम जारी है। सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 9.30 बजे बहरमपुर के बोरगछिया के समीप दुर्घटना हुई। मृतक का नाम रजब अली (34) है। दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों बेलडांगा थाने के नवपुकुरिया के रहनेवाले थे। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह रजब अली और उनका दोस्त बाइक से बहरमपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोरगछिया से आ रही एक लारी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही रजब अली की मौत हो गई। उसके दूसरे साथी को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद लारी चालक लारी लेकर फरार हो गया। इधर इलाके में ट्रैफिक पुलिस की मांग पर लोगों ने पथावरोध कर दिया।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •