कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू

11

PHOTO- SHANKAR HALDAR

कोलकाता। 1023वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से शुरू होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने सोशल नेटवर्किग साइट पर अपनी खुशी का इजहार किया है। यह देश का दूसरी सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव है।
कोलकाता फिल्म महोत्सव 10 से 17 नवंबर तक चलेगा, जिसमें 16 श्रेणियों के तहत 53 देशों की 143 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नेताजी इंडोर स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कमल हासन, काजोल और महेश भट्ट, गायक कुमार शानू, प्रसिद्ध ब्रिटिश निदेशक माइकल विंटरबॉटम और अन्य फिल्मी हस्तियां उपस्थित थी। इस साल फिल्म महोत्सव में फोकस कंट्री ब्रिटेन है। वहां की 13 फिल्मों दिखाई जाएंगी, जिनमें से 6 माइकल विंटरबॉटम की होंगी। ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त बु्रस बकनेल ने कहा कि हम परियोजनाओं में मिलकर काम करना चाहते हैं। हम साहित्यिक पक्ष में सहयोग करते हैं, अब हम फिल्म के क्षेत्र में भी सहयोग को अग्रसर हैं।

Spread the love
  • 15
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    15
    Shares
  •  
    15
    Shares
  • 15
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •