हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी गिरफ्तार

हुगली। आज के दौर में किस तरह से रिश्तों का खून हो रहा है और पत्नी जिसे पति का के आधे अंग की स्वामिनी कहा जाता है वह किस कदर निर्दयी हो सकती है। इसका प्रमाण एक बार फिर मिला। जी हां, घटना हुगली जिले के आरामबाग की है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि एक महिला मयना प्रमाणिक ने अपने पति लक्खी प्रमाणिक (36) को सोए अवस्था में जलाकर मार दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है । आग में जिन्दा जलने के कारण लक्खी प्रमाणिक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। पुलिस ने बताया कि आज सुबह हुगली जिले के डहर कुंडू इलाके बिस्तर के साथ लक्खी प्रमाणिक का अग्नि दग्ध व बंधा हुआ शरीर बरामद किया गया। अस्पताल जे जाने पर लक्खी को डाक्टरों ने मृत करार दिया। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्खी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी। पुलिस का भी अनुमान है कि लक्खी का हाथ पैर बांधकर जलाया गया है। आरोप है कि लक्खी की पत्नी दो संतानों कि मां होने के बावजूद भी एक स्थानीय युवक झंडू दलुई के साथ प्रेम सम्बंध चल रहा था। वह अपने पति लक्खी का घर छोड़कर कई बार भाग भी गई थी । आरोप है कि घटना को अंजाम देने से पहले लक्खी की पत्नी ने अपने पति सहित घरवालों को नशीला पेय पिला दिया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •