कोलकाता।  नदी में डूबे एक व्यक्ति का शव सुबह रविवार को पुलिस ने बरामद किया है। बैरकपुर के मंगल पाण्डेय घाट पर शनिवार को नहाते समय नदी में डूबे एक व्यक्ति का शव सुबह रविवार को बरामद किया गया। उसका नाम हरप्रीत सिंह परमार(58) है। हरप्रीत सिंह एक बार के मालिक थे। रविवार सुबह बैरकपुर के गोलाघाट में लोगों ने उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि शनिवार सुबह वह अपने बेटे जसकरण सिंह के साथ मंगल पाण्डेय घाट पर स्नान करने गए थे। जसकरण तो नदी में नहीं उतरा लेकिन हरप्रीत नदी में उतरकर तैरने लगे और डूब गए। पूरे दिन उनकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला और रविवार सुबह उसका गोलाघाट पर शव पड़ा मिला।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •