रमेश राय

श्री कृष्ण चैतन्य सेवाश्रम संघ द्वारा गंगासागर में स्वस्थ्य सेवा की जानकारी देते हुई चंद्रा साव। फोटो- ओबादुल्ला लस्कर

सागरद्वीप। गंगासागर में लाखों की संख्या में तीर्थयात्री आये हैं व्यापक संख्या में तीर्थयात्री मौसम से सम्बधित बीमारियों की मार से परेशान हैं। ऐसे में अस्वस्थ्य तीर्थयात्रियों के स्वस्थ्य सेवा के लिये यहां श्री कृष्ण चैतन्य सेवाश्रम संघ के द्वारा लगातार सेवा को अंजाम दिया जा रहा है। आज मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में संघ के अध्यक्ष व संस्थापक पिंटू दे ने बताया कि लगभग छह सौ स्वस्थ्य तीर्थयात्रियों को सर्दी, खांसी, बुखार, दस्त, पेट दर्द के लिये यहां इलाज कर दवा दिया जा चुका है। पिंटू दे ने बताया कि इस साल व्यापक संख्या में लोग आये हैं व यहां एनआरसी का कोई प्रभाव नही देखा जा सकता है। इसके अलावा सैंकड़ों लोगों के लिये हर रोज रहने व खानपान की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गयी है। यह सेवा 17 जनवरी तक लगातार जारी रहेगी। मौजूद चंद्रा साव ने बताया कि इस स्वच्छ पेयजल के कारण स्थिति ठीक है वरना लोगों के बीमार होने की संख्या बढ़ती।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •