इस साल रक्षा बंधन पर सर्वार्थ सिद्धि व दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग

पं.विजय उपाध्याय शास्त्री.

जगदीश यादव
कोलकाता। देश दुनिया कोरोना के कहर से त्रस्त है।देश भर में इस महामारी से रक्षा बंधन के त्यौहार पर काफी फर्क पड़ सकता है। वहीं बात अगर महानगर कोलकाता के बड़ाबाजार सहित भवानीपुर, अलीपुर, पोर्ट अंचल सहित विभिन्न बाजारों की करें तो हर वर्ष की उपेक्षा इस साल राखी के एकदम कम ही स्टाल लगे हैं। राखी के स्टालों में सैनिटाइजर भी बिक रहा है ताकि बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बांधने से पहले उसे सैनिटाइज कर सके। ऐसे में 20 से 70 रुपये तक में सैनिटाइजर स्प्रे बोटल भी बेचा जा रहा है।सोमवार तीन अगस्त को सावन माह की अंतिम तिथि पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन है।पं.विजय उपाध्याय शास्त्री ने बताया कि इस बार सुबह 8:29 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा के बाद ही बहनों को अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधना चाहिए। 8.29 के बाद पूरे दिन राखी बांध सकते हैं। पूर्णिमा दो अगस्त रात 8.36 से शुरु होगी व तीन तारीख की रात 8.21 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। इस बार रक्षाबंधन सावन के आखिरी सोमवार को पड़ रहा है। पं.विजय उपाध्याय शास्त्री ने बताया कि इस बार योग बेहद विशेष है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ष रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग बन रहा है। रक्षाबंधन का ऐसा शुभ योग करीब 29 वर्षों बाद बन रहा है। इधर कोलकाता निवासी सरिता शर्मा का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी वह अपने भाई को राखी बांधेगी लेकिन पहले राखी को वह सैनिटाइज करेगी। इसी तरह से बात करने पर पार्वती सिंह का कहना है कि कभी सोचा नही था कि राखी को कोरोना मुक्त सैनिटाइज करना पड़ेगा। इसी तरह से बेहला निवासी राखी मोदक का कहना है कि उन्होंने भाई के लिये राखी खरीद लिया है और उसे पहले धूप में रखा व फिर सैनिटाइज किया है। रक्षा बंधन के दिन फिर से राखी सैनेटाइज करके भाई को बांधेगी।एक महिला ने कहा कि वह हर साल कम से कम बीस मुंह बोले भाईयों को रखी बांधती थी लेकिन इस बार पांच लोगों ने पहले ही फोन कर कह दिया है कि तीन तारीख को वह लोग घर पर नहीं मिलगें, उन्हें कहीं जाना है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •