फिरोज आलम/ रमेश राय
कोलकाता। करीमपुर में उपचुनाव के दौरान पुलिस ने मुझे भी गिरफ्तार करने के लिये धमकाया था। जहां तक जीत हार की बात है तो कोई भी राजनीतिक पार्टी के लिये जीत हार लगा रहता है। लेकिन उप चुनाव में भाजपा के वोंट का प्रतिशत बढ़ा है। उक्त बात ठाकुरपुकुर में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विश्व प्रिय राय चौधरी ने कही। इस दिन भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के दक्षिण कोलकाता सम्मेलन में बोल रहे थें। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में उद्योग धंधे चौपट हो रहे है। आरोप लगाया जा रहा है कि केन्द्र सरकार नौकरी का अवसर इस राज्य में नही दे रही है। लेकिन मै बता देना चाहता हूं कि इस राज्य के 4500 बेरोजगार युवाओं को रेल में नौकरी दी गयी है। लेकिन यहां सत्तारुढ़ पार्टी हर बात में पीएम नरेन्द्र मोदी को ही कोसती है। वहीं सम्मेलन में भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने कहा कि राज्य में अफवाह फैला कर भाजपा के बारे में नकरात्मक प्रचार किये जा रहे है लेकिन आम जनता को बरगलाना आसान नही है । इस दौरान सर्वभारतीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सरकार, सर्वभारतीय मीडिया प्रभारी व प्रदेश सांगठानिक सचिव जगदीश यादव व प्रदेश, सचिव आशिष मंडल, सचिव शेखर कोले, बबलु बाला, भाजपा के वरीय नेता चंद्रभान सिंह,बीजेएमसी के दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष शुभ्रदीप मुखर्जी, महासचिव पियास साहा, नार्थ कोलकाता अध्यक्ष राजू अयंगर व अन्य ने अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •