लखनऊ। केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री एम वेंकैया नायडू कल उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय क्षेत्र तथा केन्द्र प्रायोजित शहरी योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, राज्य के संबंधित मंत्री और राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर मिशन निदेशकों समेत दोनों केन्द्रीय शहरी मंत्रालयों के सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारी लखनऊ में आयोजित होने वाली इस समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।
उत्तर प्रदेश में नयी सरकार के गठन के बाद से शहरी क्षेत्र कार्यक्रमों की यह पहली ऐसी समीक्षा है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य होने के कारण राज्य के 62 नगर और शहर अमृत योजना में शामिल हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •