सत्यजीत चक्रवर्ती
कोलकाता। सरमिस्ता आचार्य की एक पहल के साथ अंकित साव और द जंक्शन हाउस द्वारा कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में ‘राष्ट्र विजय उत्सव बांग्लार सोनार मां 2022’ नामक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत पूरे देश की महिलाओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम का मूल उद्देश्य ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के 75 साल पूरा होने के अवसर पर इन बेटियों और महिलाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें इस “राष्ट्र विजय उत्सव बांग्लार सोनार मां” अवार्ड से सम्मानित कर उन्हें अलग पहचान देना है। उक्त कार्यक्रम में छपाक की नायिका व एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल, सांसद चिराग पासवान, अभिनेता सलिल आचार्य, विशाल सिंह, महिला आयोग और वीसी डब्ल्यूबीएफडीसीएल, पश्चिम बंगाल की डॉ. मारिया फर्नांडीस, विधायक मदन मित्रा व पार्षद राजेश सिन्हा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस आयोजन में  लक्ष्मी अग्रवाल सहित, डॉ. मारिया, ऋचा शर्मा, जेसिका गोम्स सुराणा, मल्लिका बनर्जी, पौलोमी घटक सह विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को बंग्लार सोनार मां सम्मान से सम्मानित किया गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •