हर स्तर पर महानगर में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद
कई जगहों पर हो सकता है ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव
उत्सव के मिजाज में डूबा पार्क स्ट्रीट

जगदीश यादव
कोलकाता। इस राज्य में सभी वर्ग के त्यौहार जिस उल्लास के साथ मनाये जाते है ऐसा देश भर के किसी अन्य प्रदेश में नहीं देखा जा सकता है। यही कारण है कि महानगर कोलकाता बड़ा दिन यानी क्रिसमस की अगवानी के लिये तैयार है। लेकिन बड़ा दिन के दौरान शरारती तत्वों के कारण उत्सव के रंग में भंग भी पड़ जाता है। बड़ा दिन यानी क्रिसमस के दिन महानगर में शरारती तत्वों पर पुलिस सख्त कार्रवाई को अंजाम देगी। अगर इस दिन कोई नशे में धुत्त होकर छेड़छाड़ करेगा तो उसकी खैर नही है। कारण महानगर में विशेषकर पार्क स्ट्रीट इलाके में पुलिस हर एक पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे से नजर ऱखेगी। भीड़ में सादे पोशाक में युवा पुलिस कर्मियों से लेकर महिला पुलिस की टीम तुरंत कार्रवाई को अंजाम देने के लिये प्रस्तुत रहेंगे। आज से ही हजारों की संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। ऐसे में कईयों को पर कार्रवाई भी हो चुकी है और कईयों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। लालाबाजार पुलिस मुख्यालय सूत्रों की माने तो बड़ादिन की पूर्वसंध्या से ही कम से कम दो हजार अतिरिक्त पुलिस कर्मी महानगर की सड़कों पर तैनात होंगे। लालबाजार पुलिस मुख्यालय सूत्रों से मिली जानाकारी के अनुसार इस दिन पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस उत्सव में शामिल होने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष तैयारियां की गई हैं। बडा़ दिन पर दिन पार्क स्ट्रीट में ट्राफिक में बदलाव किया गया है। इसके अलावा लगभग दर्जन भर वाच टावर, इतने ही क्यूआरटी, पुलिस सहायता केंद्र, दो दर्जन ट्रामा केयर एंबुलेंस, एचआरएफएस, मोबाइन वैन, मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम व गंगा घाटों पर आपदा प्रबंधन की टीम पर सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा आसपास के थानों के पुलिस कर्मियों को रिजर्व किया गया है। गंगा नदी पर भी रीवर पुलिस विशेष निगरानी अभियान चला रही है। साथ ही प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी टीम को तैनात किया गया है। महत्वपूर्ण जगहों पर खुफिया कैमरे भी लगाए गये हैं। जिनका सीधा संपर्क लालबाजार कंट्रोल रूम से होगा। यातायात व्यवस्था सामान्य रखने के लिए पूरे कोलकाता में 24 दिसंबर को व्यापक जगहों पर पुलिस पिकेट बैठाए गये हैं। जबकि 25 को लगभग एक स्थानो जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग होगी । महिला पुलिस कर्मियों को विशेष तौर पर अलर्ट रखा गया है ताकि मनचलों और महिला पाकेटमारों पर नजर रख सके।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •