कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के उत्सव के पहले सोना की तस्करी के मामलों में इजाफा हुआ है. भारत-बांग्लादेश की सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने सोना तस्करी करते एक तस्कर को दबोच लिया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 112वीं वाहिनी के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तस्करी को नाकाम करते हुए छह सोने के बिस्कुटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सोने की बांग्लादेश से भारत में तस्करी की जा रही थी। बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि बल की सीमा चौकी हाकिमपुर के जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर तस्कर को दबोचा। जब्त सोने का वजन 1.269 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत 64,59,971 (करीब 65 लाख) रुपये आंकी गई है।जवानों ने तुरंत तस्कर को जब्त सामान के साथ पकड़ लिया और आगे की पूछताछ के लिए सीमा चौकी लेकर आये. गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान अब्दुर रहमान मौला (33), जिला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •