दोनों जगहों पर दमकल की बीस इंजनों ने पाया आग पर काबू
प्रगति मैदान इलाके में पहुंचे डी़सी व पार्षद

गोपाल दत्ता/ प्रणब देबनाथ
कोलकाता/हावड़ा। महानगर सहित संलग्न इलाको में अगलगी का क्रम जारी है। रविवार को छुट्टी के रंग में भंग तब पड़ गयी जब धापा व हावड़ा में दो अलग जगहों में स्थित गोदामो में भीषण आग लगी। प्रगति मैदान थाना इलाके के बाइपास के पास धापा में आज दोपहर 2 बजे प्लास्टीक के एक गोदाम में भीषण आग लगने के कारण जहां अफरा तफरी मची वहीं लोगों में दहशत भी फैल गयी। दमकल व स्थानीय लोगों ने बताया कि आग में जहां उक्त गोदाम जलकर राख हो गया वहीं आस पास में आग की लपटों के फैलने से कई झोपड़ियां भी आग में राख हो गयी। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने व फिर एक के बाद एक कर दमकल की 10 इंजनों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी। व्यापक तौर पर फैले धुएं के कारण दमकल के लोगों को राहत कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं राहत आपदा प्रबंधन की टीम भी राहत कार्य में जुटी नजर आयी। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय पार्षद स्वपन समाद्दर ने बताया कि आग कारखाने में नहीं गोदाम में लगी। दमकल कर्मी मुस्तैदी से राहत में जुटे रहें। आग कैसे लगी फिलहाल कहा नहीं जा सकता है। लेकिन नुकसान काफी हुआ है। इधर धटना स्थल पर डीसी (इस्ट) रुपेश कुमार ने बताया कि दमकल द्वारा सक्रियता के साथ काम गया व आग नियंत्रित कर लिया गया है। दमकल सूत्रों ने बताया कि गोदाम में ज्वलन शील पदार्थों की अधिकता के कारण आग भीषण हुई। गोदाम में अग्नि रोधक उपाय नहीं थें। गोदाम का मालिक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। इधर हावड़ा के घुसुड़ी स्थित जेएन मुखर्जी रोड पर रविवार सुबह छह बजे के करीब एक परित्यक्त कपड़े के गोदाम में आग लग गई। आग ने पास के ही दूसरे गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ही गोदाम में काफी कपड़े मौजूद थे। आग में दोनों ही गोदाम राख हो गए। लोगों ने आग देखकर दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुटी हुई है। गोदाम में कैसे आग लगी, इसका पता नहीं चल पाया। उपरोक्त आग की दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •