जयदीप यादव
कोलकाता। रचनाकार तथा ‘शब्दाक्षर’ साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भव्य गणतंत्र उत्सव व “शब्दाक्षर पत्रिका” के लोकार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता लंदन निवासी विश्वप्रसिद्ध कथाकार , ब्रिटेन के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान से सम्मानित तेजेन्द्र शर्मा ने की। डॉ प्रेमशंकर त्रिपाठी आयोजन के मुख्य अतिथि थे। रचनाकार के संस्थापक एवं कवि सुरेश चौधरी जी ने स्वागत भाषण में दोनों का परिचय दिया । तेजेन्द्र शर्मा ने “शब्दाक्षर पत्रिका” का लोकार्पण किया व वैश्विक स्तर पर रचनाकार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था भीड़ से हट कर अनोखी है जो अल्प समय में ही अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी है। डॉ प्रेम शंकर त्रिपाठी जी ने काव्य में निरंतर कार्य करने के लिए ‘शब्दाक्षर’ की सराहना की उन्होंने बताया कि शब्दाक्षर संस्था कोरोना काल मे संस्था भारत के 23 राज्यों में शाखा प्रारम्भ कर साहित्य की सेवा कर रही है। “शब्दाक्षर पत्रिका” त्रैमासिक पत्रिका है, जिसके प्रधान सम्पादक रवि प्रताप सिंह तथा सम्पादक जगदीश यादव हैं। ‘शब्दाक्षर’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक रविप्रताप सिंह ने पत्रिका के बारे में बताया और संस्था के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का प्रारंभ रचनाकार की सभासद निशा कोठरी के राष्ट्र वन्दना प्रियम भारतम से हुआ । अमेरिका से तन्वी पोद्दार और हल्दिया से अपेक्षा साहा के राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत शास्त्री नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कोलकाता की वाग्मी त्रिवेदी ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विश्वस्तरीय वीररस का कवि सम्मेलन हुआ,जिसकी अध्यक्षता विश्वप्रसिद्द कवि भूतपूर्व सांसद ओमपाल सिंह ‘ निडर’ ने की, लंदन से आशुतोष कुमार जी के देश भक्ति गीत ने समा बांध दिया, बस्ती उत्तरप्रदेश से सम्मलित हुई ओजस्वी कवयित्री शिवा त्रिपाठी, भोपाल से आज के सशक्त हस्ताक्षर मदन मोहन समर ने श्रोताओं को बांधे रखा। ओमपाल सिंह जी ने देश के उन लोगो को खरीखोटी कविता के माध्यम से सुनाई जो विघटन में लगे हैं। कार्यक्रम के तीसरे चरण में मुम्बई से बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार सत्यम आनंद जी ने “ऐ मेरे वतन के लोगों” से कार्यक्रम प्रारम्भ किया।समारोह में “शब्दाक्षर पत्रिका समिति” के पदाधिकारी, सिलचर असम से शब्दाक्षर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंन्द्र सिंह ‘सत्य’, कानपुर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जम्मूकश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.आदर्श प्रकाश, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष, महावीर सिंह ‘वीर’, दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमारी ‘संप्रीति’, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय साहित्य मंत्री अल्पना सिंह कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित थे ।कार्यक्रम के अंत मे चेन्नई से रचनाकार के सभासद श्री ईश्वर करुण ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए अपना एक गीत सुनाया।कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन रचनाकार की सभासद एवं पश्चिम बंगाल की नव निर्मित हिंदी अकादमी की सदस्या रचना सरन ने किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •