जयदीप यादव

कोलकाता। स्पेशल स्टाफ ऑफ पोर्ट डिवीजन (एसएसपीडी) की एक टीम ने पोर्ट अंचल के खिदिरपुर मोड़ इलाका से जहां 1010 किलों प्रतिबंधित पटाखें जब्त किये वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। उक्त अभियान को ओसी (एसएसपीडी) सुखेंदु मुखोपाध्याय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। उक्त खबर की आज ओसी (एसएसपीडी) सुखेंदु मुखोपाध्याय ने पुष्टि की है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शेख हाफिज (41) बताया गया है। दक्षिण चौबीस परगना जिले के  बजबज निवासी शेख हाफिज को वाटगंज थाना इलाके के खिदिरपुर मोड़ से आज गिरफ्तार किया गया। शेख हाफिज एक चार पहिए के वाहन में उक्त प्रतिबंधित पटाखों कोे लेकर जा रहा था कि वाहन को रोकने पर व्यापक मात्रा में पटाखें मिले। उक्त मामले में भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत वाटगंज थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल जो भी हो लेकिन उक्त मामले पर जानकारों का मानना है कि बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना जिले के कई जगहों पर पटाखा निर्माण लघु उद्योग है। जहां पुलिस के छापे के बाद भी प्रतिबंधित पटाखें वर्ष भर तैयार किये जाते। कई बार इन पटाखा कारखानों में  धमाके में जानमाल का नुकसान भी हुआ है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •