गर्मी के से परेशान यात्रियों का हर रोज फुटता है गुस्सा

रौनक कुमार शंकर 

खड़गपुर। मिली जानकारी को सही माने तो हिजली रेलवे स्टेशन से कम से कम 46 ट्रेनों का आना जाना होता है। खड़गपुर मंडल के हिजली स्टेशन को बंगाल का पहला महिला स्टेशन घोषित किया गया था। खड़गपुर-भद्रक सेक्शन के बीच आइआइटी,खड़गपुर के समीप स्थित इस स्टेशन का अपना ऐतिहासिक महत्व भी हैं। साथ ही स्टेशन में कार्यरत तमाम रेल कर्मचारी महिलाएं हैं। इनमें स्टेशन मास्टर , बुकिंग क्लर्क, सेक्युरिटी गार्ड और प्वाइंट्स एंड सबस्टाफ्स सभी महिलाएं हैं।लेकिन बिते कई माह से इस स्टेशन में लगे नलों से इतना गंदा पानी आ रहा है कि यात्री पानी लेकर भी घृणा के कारण फेंक दे रहें हैं।गर्मी के से परेशान यात्रियों का गुस्सा हर रोज फुटता है लेकिन उनकी सुनने वाला कौन है। उक्त मामले पर बात करने पर ट्रेन यात्रियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हम लोगों ने सोचा की ट्रेन रुकी है तो पानी लेना चाहिए। यहां के नलों से पानी गंदा आ रहा है और यह किसी भी तरह से पीने के योग्य नही है। सरकार तमाम तरह के दावे कर करती है लेकिन अगर इतने बडे़ स्टेशन का हाल यह है तो ग्रामीण क्षेत्र के स्टेशन का क्या होगा यह तो यहां के नलों से आये गंदे पानी को देख कर कहा ही जा सकता है। बताया जा रहा कि उक्त स्टेशन में कम से कम 100 नल लगे है और हालात बदहाली के ही है। मामले पर बात करने से ,स्टेशन के कई अधिकारी कतराते रहें।

Spread the love
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    8
    Shares
  •  
    8
    Shares
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •