राज्यपाल ने दिया मामले को देखने का अश्वासन

फिरोज आलम
कोलकाता। भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और राज्य में श्रमिकों की समस्य़ा और उनके मूलभूत अधिकारों के लिये उन्हें ज्ञापन दिया। बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू, सर्वभारतीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सरकार, सर्वभारतीय मीडिया प्रभारी व प्रदेश सांगठानिक सचिव जगदीश यादव व प्रदेश सचिव शेखर कोले व अन्य ने राज्यपाल को राज्य में श्रमिकों की बदहाल स्थिति से अवगत कराया और समग्र क्षेत्र के श्रमिकों को उनका मूलभूत अधिकार मिले इसके लिये राज्यपाल जगदीप धनखड़ से हस्ताक्षेप की मांग की। राज्यपाल ने अश्वासन देते हुए कहा कि वह मामले को अपने स्तर पर देखेगें। बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य में श्रमिकों का शोषण हो रहा है ऐसे में हम चुप नहीं बैठ सकते है। सर्वभारतीय मीडिया प्रभारी व प्रदेश सांगठानिक सचिव जगदीश यादव ने कहा कि श्रमिक किसी भी देश के रीढ़ होते हैं और अगर इनके साथ इंसाफ नही हो तो देश समाज पर इसका असर पड़ सकता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •