हुगली। बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गीता भवन,जिले के श्रीरामपुर में एक चर्चा बैठक का आयोजन किया। बैठक में संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष संजय दास, इकाई के महासचिव व नेता सुजान चक्रवर्ती विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। संगठन के भविष्य के संघर्ष की रूपरेखा पर चर्चा की। बैंक के निजीकरण की नीति के खिलाफ संगठन के निरंतर संघर्ष और सफलता पर प्रकाश डाला गया है। बैठक को संबोधित करते हुए संजय दास ने कहा कि निजीकरण की नीति पूरी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है।सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि वह बैंक के निजीकरण की नीति के सख्त खिलाफ हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •