कहा, घुसपैठियों व तुष्टिकरण पर लगेगी लगाम

जगदीश यादव
कोलकाता। केंन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किया। मामले पर लोगों ने अपने विचार प्रकट किये। बिष्णु अग्रवाल ने कहा कि विधेयक का मै जोरदार स्वागत करता हूं क्यों कि इससे एक नये भारत का उदय होगा। वहीं देश को नुकसान पहुंचाने वाले आतंकियों व घुसपैठियों पर रोक लगेगी। इसके दूरगामी व सकरात्मक परिणाम मिलेगें जो कि देश के हीत में मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्य के लिये पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह साधूवाद के पात्र हैं। डा. सुभाष बर्णवाल ने कहा कि यह विधेयक  मुस्लिमों के खिलाफ नहीं बल्कि दूसरे देशों में पीड़ित अल्पसंख्यकों की चिंता की बात करता है। यह उन शरणार्थियों को नरक से निकालने वाला है, जो अपना घर और सम्मान छोड़कर आए हैं। इस बिल का संबंध अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों से है।आखिर विशेषकर बंगाल में इस बिल के नाम पर क्यों लोगों को भड़काया जा रहा है जो भी हुआ वह राष्ट्र हीत में जरुरी है। समाजसेवी रेखा देवी ने कहा कि यह बिल कहीं से भी धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ नही है बरन देशहीत में जरुरी था। देश के हीत के लिये किया गया हर काम मेरे नजर में उचित है और इससे किसी के मानवाधिकार का हनन नही हो रहा है बल्कि देश के लोगों के साथ सच्चा इंसाफ किये जाने की शुरुआत हुई है। पूरा बंगाल अवैध घुसपैठियों से अटा है ऐसे में यहां के लोगों की रोजी रोटी खतरे में है तो क्या देश के लोगों के हीत सोंचना अपराध है। राजू अयंगर ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक से खास कर बंगाल में उन लोगों की कमर टूट जाएगी जो लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और अपनी रोटी सेंकने की नीति के तहत जो लोग इस सोने के बंगाल को आज मिट्टी के बंगाल में बदल रहें थें। इस विधेयक के कारण देश के गृहमंत्री अमित शाह का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि मेरे लिये तो इस विधेयक का आना देश व राज्य लिये सुनहरा व ऐतिहासिक निर्णय है जो कि बेहद जरुरी था। अगर बात केवल बंगाल की की जाये तो डंके की चोट पर कह रहा हूं कि यहां राजनीतिक स्वार्थ के लिये घुसपैठियों का इस्तेमाल होता रहा है जिस पर रोक लगेगी। वहीं देश के लोगों के लिये रोजगार में इंसाफ होगा। देश के लिये किया जाने वाला हर काम स्वीकार्य किया जाना चाहिए। शम्भू राम ने कहा, यह देश के लिये बेहद जरुरी था। अन्य पड़ोसी देशों से पलायन कर आये हिंदूओं को यहां सम्मान मिलेगा। इस बिल से देश के लोगों को एक साफ सुथरा रास्ता मिलेगा। बंगाल के लोगों के रोजगार व अधिकारों की अब बेहतर ढंग से रक्षा होगी। क्यों कि यहां राजनीतिक स्वार्थ के लिये घुसपैठियों का इस्तेमाल होता रहा है जिस पर रोक लगेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •