न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस हुआ

कोलकाता। इस राज्य में ठण्ड आंख मिचौली खेल रही है। राज्य के लोग ठण्ड का इंतजार करते हुए अब निराश हो ही रहे थे कि ठण्ड ने महानगर कोलकाता में अपना असर दिखाना शुरु कर दिया। आज महानगर में ठण्ड का असर देखा गया और लोग ठण्ड का मजा लेते भी नजर आये। वैसे 5 दिसम्बर को महानगर कोलकाता में न्यूनतम तापमान गिरकर 15.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा था। लेकिन फिर पारा चढ़ गया था। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने बताया कि आज  कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा जो सोमवार की तुलना में दो डिग्री कम है. हालांकि यह तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है.विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अब महानगर में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा. कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा अन्य सुदूरवर्ती जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर में एक चक्रवात तैयार हुआ है, जिसकी वजह से पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम हो गया है और उत्तरी हवाओं ने पश्चिम बंगाल में प्रवेश करना शुरू किया है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम के जानकारों ने बताया है कि 18 दिसम्बर से 15 जनवरी के बीच पूरे पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक ठंड पड़ेगी। उसके बाद फिर धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा।उन्होंने लोगों से गर्म कपड़े का इस्तेमाल करने का सलाह दिया है। इसके साथ ही ठंड में होने वाली बीमारियों से भी बचने का सुझाव दिया गया है। उत्तर बंगाल में भीषण ठंड पड़ने लगी है लेकिन दक्षिण बंगाल अभी भी ठंड आने में देर है.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •