जल-थल मार्ग में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

अबतक गंगासागर में पहुंचे लाख तीर्थयात्री 

सागर में लगा सकते हैं 20 लाख पुण्यार्थी डुबकी

सगरद्वीप से जगदीश यादव
सगरद्वीप। गंगासागर में मकर संक्रांती के पुण्य स्नान के दो दिन पहले ही गंगासागर में जन आस्था का जन आस्था का सैलाब धीरे धीरे उमड़ने लगा है। कचुबेरिया से ही तीर्थयात्रियों का रेला देखा जा रहा है। जहां देखों वहां ही तीर्थयात्रियों का जत्था भक्तिभवना के साथ सगरद्वीप की पवित्र धरती पर कदम रखकर अपने आप को निहाल समझ रहा था। वहीं कपिलमुनि मंदिर रंगीन प्रकाश सज्जा में जगमग कर रहा है। तमाम नगा ‍साधु समाज के लोगों का एक अलग संसार भी यहां बस गया है।एक संवाददाता सम्मेलन में डीएम वाई रत्नाकर ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल संगम में मकर संक्रांती के अवसर पर कम से कम 20 लाख पुण्यार्थी पुण्य स्नान करेंगे। उन्होंने गंगा सागर मेला पर सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हर तरह की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उनके अनुमान के अनुसार आजतक लगभग तीन लाख लोग सागरद्वीप में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगभग तीन हजार पुलिस कर्मी तैनात किये गये है।  डीएम राव ने कहा कि गंगासागर तीर्थयात्री आ जा रहें हैं।  दक्षिण चौबीस परगना जिले की डीएम ने एक बार फिर जिला प्रशासन सह राज्य सरकार की व्यवस्था को बेहतर बताते हुए  कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था हो या फिर तीर्थयात्रियों के लिये सुव्यवस्था हर इंतजाम किये गये है।  पुण्य स्नान के तहत साफ सफाई से लेकर तमाम व्यवस्था दुरुस्त है। डीएम ने बताया कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि कितने लोग यहां से गिरफ्तार किये गये हैं लेकिन पुलिस चुस्त है। सात ड्रोन व 550 सीसीटीवी कैमरों से मेले पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभीतक सागरद्वीप में पुलिस के आला अधिकारी से लेकर तमाम स्तर के सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।सुरक्षा व्यवस्था  चाक चौबंद है। खबरों में कहा जा रहा है कि  हेलिकप्टरों से मेले पर निगाह रखी  जा सकती है। डीएम ने कहा कि जल से लकेर थल मार्ग पर भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है।वाच टावरों से तमाम मेले पर निगाह रखी जा रही है। 11 दमकल की इंजने भी यहां रखी गयी है ऐर दमकल कर्मी मुस्तैद हैं। राज्य के पंचायत मामलों के मंत्री सुब्रत मुख्रजी व गियासु द्दीन मोलल्ला भी मेले में आ गये हैं। तीस वेसलों से लगातार तीर्थ यात्रियों को आने जाने की सेवा प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य सेवा भी बहाल है और हर विभाग के कर्मी यहां तैनात है। आज यहां मंत्री मनीष गुप्ता भी आएगें। व शहरी मामलों के मंत्री फिरहाद हकिम भी यहां मौजूद रहेंगे। वैसे तो करीब तीन लाख की आबादी वाला सागरद्वीप वर्ष भर सूना पड़ा रहता है, लेकिन मकर संक्रांति आते ही यह दुधिया रोशनी से जगमगा उठता है। इस मौके पर यहां लगने वाले गंगासागर मेले में हर बार की तरह विविध तरह के साधु-सन्यासी पहुंच चुके हैं। रंग-बिरंगे खिलौने और तरह-तरह के सामान से अटी दुकानों की कतार सजने लगी है। तीर्थयात्रियों की सेवा में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं जुट गई हैं। सागरतीर्थ का इतिहास बेहद समृद्ध है। इसमें किवंदंतियों से लेकर तमाम ऐतिहासिक साक्ष्य भी मौजूद है। पर, इन सभी के ऊपर आस्था सबसे भारी है।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •