वारदात से स्थानीय लोगों में गुस्सा
पुलिस ने ली घटना में स्नीफर डाग की मदद

रमेश राय
कोलकाता। लगता है कि महानगर कोलकाता अब बुजुर्ग लोगों के लिये सुरक्षित नही है। जी हां, महानगर के गरियाहाट इलाके में एक बुजुर्ग महिला उर्मिला झुंड (60) की हत्या अज्ञात कारणों से कर दी गयी है। पुलिस ने बताया कि एक अकेली बुजुर्ग महिला उर्मिला झुंड का शव आज सुबह गरियाहाट के गरचा इलाके में एक घर से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस का अनुमान है कि बुधवार रात उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार उर्मिला के दो बेटों में से एक सिलीगुड़ी में रहता है। एक बेटा बुधवार को शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। गरियाहाट थाने के गरचा फर्स्ट लेन होम में उर्मिला इसदिन घर पर अकेली ही थी। आज सुबह उर्मिला का गला कटा शव उसके घर से बरामद किया गया। आज सुबह उसकी उर्मिला के घर काम करने वाली जब आई तो घर बंद मिला। परिचारिका ने उर्मिला कई बार जोरों की आवाज लगायी लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। परिचारिका के कहने पर उर्मिला के पड़ोसी इकट्ठा हो गए। खिड़की के पर्दे हटाकर जब लोगों ने देखा तो पाया कि उर्मिला के घर से खून बह रहा है। इसके बाद लोगों ने खिड़की से बिस्तर पर उर्मिला को खून से लथपथ देखा। घटना कि खबर मिलने पर गरियाहाट थाने की पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को बरामद कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। गर्दन के अलावा, उर्मिला के पेट में भी धारदार हथियार की चोटें हैं। पुलिस का अनुमान है कि रात में ही उर्मिला की हत्या कर दी गई थी। हालांकि, हत्या के कारण की जांच की जा रही है। पुलिस ने आज स्नीफर डाग की मदद भी घटना में ली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास में ही यहां अवैध तौर पर शराब का धंधा होता है पुलिस को तमाम बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने उक्त मामले पर ध्यान नही दिया। उर्मिला की हत्या किन लोगों ने और क्यों की है इसकी पुलिस जानकारी नही दे सकी थी। अबी कई दिनों पहले ही बागुईहाटी इलाके में सुबह तब लोगों में सनसनी फैल गयी जब एक कैब ड्राइवर राजा दास का शव एक नाले से मिला। पुलिस ने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर कैब ड्राइवर का शव नाले में मिला। पुलिस का कहना है कि कैब चालक की हत्या की गयी थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •