माल्दा। जिले के हबीबपुर से बीएसएफ का एक जवान आज अचानक अपने कैंप से लापता हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता जवान के पास हथियार भी थे। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार लापता बीएसएफ जवान का नाम अखिलेश कुमार है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह लंबे समय से माल्दा जिले के हबीबपुर और बामनगोला इलाकों में काम कर रहा था। खबरों के अनुसार आज सुबह देखा गया कि अखिलेश कुमार कैंप में नहीं हैं। आसपास की खोजबीन से भी कोई फायदा नहीं हुआ। वह कहीं नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक उसके पास एक इंसास राइफल, दो मैगजीन और ढेर सारी गोलियां थीं। इस मामले की जानकारी बीएसएफ ने जिला पुलिस को दे दी है। घटना की जांच शुरू हो गई है। लेकिन वह जवान कहां गया, इसको लेकर जवान के साथी भी अंधेरे में हैं। पुलिस के अनुसार, वे जवान के परिवार से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का अनुमान है कि जवान के साथियों से उसका कोई सुराग मिल सकता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •