जयदीप यादव
कोलकाता। हर वर्ष की तरह इस साल भी अभय बंग पत्रिका के द्वारा सेरा सृष्टि 2018 सम्मान दुर्गा पूजा कमेटियों को प्रदान किया गया है। उक्त कार्यक्रम के संयुक्त कार्यक्रम अधिकारी फिरोज आलम व रमेश राय ने मीडिया कर्मियों को बताया कि श्रेष्ठ सेरा सृष्टि का सम्मान, श्रेष्ठ प्रतिमा, श्रेष्ठ मंडप व लाइटिंग सह विभिन्न अधार पर कुल 30 दुर्गा पूजा कमेटियों को सम्मान दिया गया है। इस कार्यक्रम के संचालन इंडियन कांउसिल आफ प्रेस मीडिया एण्ड सैटेलाइट ब्राडकास्टिंग की दक्षिण कोलकाता कमेटी द्वारा की गयी। वहीं उत्तर व मध्य कोलकाता के लिये कारी अहमर फाउण्डेशन ने अहम भूमिका निभायी। आईसीपीएमएसबी के दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष चंद्रभान सिंह व उपाध्यक्ष बिनोद सिंह ने बताया कि पूजा कमेटियों के कांटे की टक्कर के कारण हमलोगों को चयन में काफी बारीकी व सुझबुझ का सहारा लेना पड़ा। सचिव गोरा घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण कोलकाता में सेरा सृष्टि का चयन हमारे लिये चैलेंज का काम रहा कारण किसे बाद दें और किसे रखें यह निर्णय लेना मुश्किल रहा। गुजरे साल भी एक सौ पूजा कमेटियों ने सेरा सृष्टि 2017 के सम्मान के लिया भाग लिया था। इस इस अवसर पर पत्रिका के सम्पादक व कांउसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि बिते एक दशक से यह सम्मान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में एस. भौमिक, श्यामल सिन्हा, अरुप जाना, सुब्रत सामंता, स्वर्ण ज्योति घोषाल, रित्तिका घोषाल,रुपम चक्रवर्ती, संदीप बनर्जी, आदी मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •