गुंजन शर्मा

हुगली। रिसडा नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड कमेटी की ओर से बांगुर पार्क स्थित कमोडिटी हाल में इलाके के वरिष्ठ नागरिकों ने श्रीरामपुर के विधायक डा सुदीप्त राय का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के सर्व प्रथम लोगों ने सुदीप्त राय को विजय की तीलक लगा कर उनके सर पर राजस्थान पगड़ी पहनाया। इसके बाद बारी बारी से वरिष्ठ नागरिकों ने उनसे मिलकर उन्हे जीत की बधाई दी।इस मौके पर 11 नंबर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अर्णवान चक्रबर्ती, समाजसेवी देव किशन कारनानी, राकेश वियानी, हरीश काबरा, किशन राठी के आलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।डॉ. बाबू ने कहा कि इस बार की लड़ाई माकपा कांग्रेस तथा भाजपा के साथ थी।लेकिन ममता बनर्जी के सामने इस बार भी किसी पार्टी की नही चली।क्योकि इस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पांच सालो मे जो विकास कार्य किया है।उसे यहा की जनता ने काफी सराहा है।उन्होंने ने उपस्थित लोगो को अश्वासन दिया आप लोगों को जब भी मेरी जरूरत पडेगी मै आप के सुख दुख मे हाजिर रहूँगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •